<no title>दहेज़ के लिए महिला को तीन तलाक

दहेज़ के लिए महिला को तीन तलाक दे दिया।पति ने दूसरी शादी कर ली कार्यवाही करने पर महिला को जान से मारने की दी धमकी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


रामपुर। पीड़िता अज़ीमनगर थाना क्षेत्र के खिज़रपुर गांव की मुस्तकीम पुत्री अब्दुल हसन है।महिला का निकाह 6 साल पहले थाना मिलक खानम के बमना गांव सलमान के साथ हुआ था।शादी में हैसियत के मुताबिक दान दहेज़ दिया था।महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले शादी में कम दहेज़ लाने का ताना देना शुरू कर दिया। पति समेत ससुराल वालो महिला के साथ मारपीट करते थे।और दहेज़ की मांग करते थे।महिला को कई बार ससुराल वालों ने घर से मारपीट कर के निकाल दिया था।इस पर महिला ने थाना अज़ीमनगर में दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था।मुकदमे से बचने के लिए ससुराल वालों ने समझौता कर लिया था।महिला को घर ले आए।कुछ दिन ठीक रहे लेकिन 6 मह बाद फिर ससुराल वाले दहेज़ की मांग करने लगे।जब दहेज़ की माँग पूरी नहीं हुई।तो महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया।महिला अपने मायके में आ कर रहने लगी।लगभग एक माह पहले पति समेत ससुराल वाले महिला के मायके आ गए।महिला के परिजनों से दहेज़ की माँग की दहेज़ की माँग पूरी न होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया।महिला ने घटना की शिकायत थाना अज़ीमनगर में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।महिला ने ज़िला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाही की माँग की महिला के पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।महिला की शिकायत पर थाना अज़ीमनगर पुलिस ने पति सलमान समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।